फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   boulder fall on Chamba-Saho road, movement of vehicles disrupted

Chamba News: चंबा-साहो मार्ग पर पहाड़ी दरकी, एंबुलेंस समेत तीन घंटे फंसे रहे वाहन

Tue, 31 Jan 2023 04:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहो(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली माता मंदिर के पास पहाड़ दरकने से मंगलवार सुबह 9:00 बजे वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्ग अवरुद्ध होने से देखते ही देखते चंबा और साहो की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
boulder fall on Chamba-Saho road, movement of vehicles disrupted
चंबा-साहो मार्ग पर पहाड़ी दरकी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली माता मंदिर के पास पहाड़ दरकने से मंगलवार सुबह 9:00 बजे वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्ग अवरुद्ध होने से देखते ही देखते चंबा और साहो की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान रास्ता पार कर रहा एक बाइक सवार पत्थर लगने से चोटिल भी हो गया। खैर घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से एंबुलेंस, ट्रक, बसों समेत दर्जनों दोपहिया और चौपहिया वाहनों की कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से अध्यापक, पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद 12:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

आंचल, दिव्या, आरती, कौशल्या, निशा देवी, राजीव कुमार, नेकराज, प्रकाश चंद, अशोक कुमार आदि ने बताया कि सुबह 9 :00 बजे के करीब पहाड़ दरकना शुरू हुआ जिसे देखते हुए राहगीरों ने आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को इसके बारे में आगाह किया। कुछ देर रुकने के बाद पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया। मार्ग बाधित होने से स्कूली बच्चों समेत नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी से गिरी चट्टानों को हटाने के लिए विभागीय मशीनरी और लेबर को मौके पर भेज कर मार्ग बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed