{"_id":"639b0abd7ca82b1eab73e1fc","slug":"border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-test-match-in-hpca-stadium-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: भारत-आस्ट्रेलिया मैच के लिए धर्मशाला में 20 दिसंबर से शुरू होगा पिचों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: भारत-आस्ट्रेलिया मैच के लिए धर्मशाला में 20 दिसंबर से शुरू होगा पिचों का काम
Fri, 16 Dec 2022 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:45 AM IST
सार
16 दिसंबर से स्टेडियम की पांच पिचों पर नए विकेट कैमरा बॉक्स रखने का काम चलेगा। जिसे 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में होने वाले भारत- आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए 20 दिसंबर से पिचों को तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। टेस्ट मैच के लिए रखी गई तीन मुख्य पिचों पर एचपीसीए की ओर से पहले हल्की मिट्टी बिछाई जाएगी। इसके बाद तिरपाल से एक सप्ताह तक ढका जाएगा। पिच पर घास उगने के बाद पिचों को तैयार करने का काम होगा। इसके अलावा स्टेडियम में प्रैक्टिस एरिया की पिचों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इन पर टेस्ट मैच से पूर्व भारत और आस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
16 दिसंबर से स्टेडियम की पांच पिचों पर नए विकेट कैमरा बॉक्स रखने का काम चलेगा। जिसे 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम में अब पांच पिचों पर विकेट कैमरा की व्यवस्था रहेगी। पहले स्टेडियम में केवल मध्य की तीन पिचों पर ही विकेट कैमरा की व्यवस्था थी। इस टेस्ट मैच में लिए केवल मध्य की मुख्य पिच को ही तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेडियम में 20 दिसंबर से पिचों का काम शुरू कर दिया जाएगा। मैच के लिए मध्य की तीन पिचों को तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में पिचों को तैयार करने का यही उद्देश्य रहेगा कि टेस्ट के मैच के दौरान पिच पांच दिन तक एक जैसा खेले। इसके लिए विशेष प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा प्रैक्टिस एरिया की पिचों को भी समय से पहले तैयार कर लिया जाएगा। - सुनील चौहान, मुख्य पिच क्यूरेटर, एचपीसीए
विज्ञापन