फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Border dispute: Jammu and Kashmir is building a road on 10 km land of Chamba

सीमा विवाद: चंबा की 10 किमी जमीन पर जेएंडके बना रहा सड़क, विधायक हंसराज ने किया खुलासा

Mon, 28 Aug 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Aug 2023 09:07 PM IST
सार

प्रदेश के चंबा जिले की सीमा के भीतर जम्मू-कश्मीर ने 10 किमी सड़क का निर्माण कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन को भनक तक नहीं हैं। आरोप है कि पदधरी जोत में एक तरफ जहां भद्रवाह के लोग पर्यटन हट बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Border dispute: Jammu and Kashmir is building a road on 10 km land of Chamba
चंबा में बनाई गई सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सीमा के भीतर जम्मू-कश्मीर ने 10 किमी सड़क का निर्माण कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन को भनक तक नहीं हैं। आरोप है कि पदधरी जोत में एक तरफ जहां भद्रवाह के लोग पर्यटन हट बना रहे हैं। दूसरी ओर छोटी पदधरी जोत के लिए बिना किसी रोक-टोक 10 किमी सड़क बनाने का खुलासा चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने सोशल मीडिया पर किया है। इतना ही नहीं, अब जम्मू-कश्मीर धीरे-धीरे लंगेरा की ओर बढ़ रहा है। चुराह के विधायक ने प्रदेश सरकार से इस मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में लाकर दोनों राज्यों की सीमा को चिह्नित करने की बात कही है। जिला चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पधरी जोत की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 9963 फीट है, जहां से जम्मू का भद्रवाह शहर दिखता है। हर वर्ष पूरे हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों से पर्यटक यहां पर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। अब चंबा जिला के सीमांत क्षेत्र पर पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर की ओर से कब्जा किया जा रहा है।

विज्ञापन


गौर हो कि वर्ष 2021 में भी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्र को लेकर चंबा प्रशासन और डोडा प्रशासन आमने-सामने आ चुका है। इस दौरान बाकायदा खुंडी मराल में दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक भी हुई। हिमाचल ने सीमावर्ती क्षेत्र पधरी जोत को चंबा के सलूणी उपमंडल का हिस्सा होने का दावा किया है। डोडा प्रशासन के समक्ष 1854 से पहले के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं, जिस पर डोडा प्रशासन कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऐसे में अब एक बार फिर से सीमांत क्षेत्र पर जेएंडके की ओर से कब्जे की बात सामने आने से मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि पांगी से लौटते वक्त उन्होंने यब सब देखा तो दंग रह गए। उन्होंने और चंबा के विधायक ने यह मामला विधानसभा में उठाया है। अब प्रदेश सरकार को समय रहते इस मामले को केंद्र सरकार को अवगत करवाना चाहिए।

विज्ञापन

मामला ध्यान में हैं। सीमांत क्षेत्र को लेकर मामला सरकार के विचाराधीन है। -अपूर्व देवगन, उपायुक्त चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को लिखा पत्र : ओंकार
चंबा में जमीन पर कब्जे के मामले में मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। विवादित क्षेत्र की पैमाइश भी करवाई गई है, जिसमें जमीन हिमाचल की निकली है। मामले पर सरकार की पूरी नजर है। - ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व



आठ साल बाद भी नहीं सुलझा सरचू सीमा का विवाद
 मनाली-लेह मार्ग स्थित हिमाचल की सीमा सरचू का विवाद आठ साल बाद भी नहीं सुलझ सका है। सरचू में लद्दाख के अस्थायी कारोबारियों पर हिमाचल की सीमा में आकर कारोबार करने का आरोप है। हिमाचल और लद्दाख के व्यवसायियों में तनातनी के बाद 10 अगस्त 2015 को के लाहौल-स्पीति और लेह के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सरचू में एक बैठक हुई थी। इस दौरान सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने भी विवादित स्थल का दौरा किया था। खुलासा हुआ था कि लद्दाख की पुलिस और व्यवसायी हिमाचल सीमा के 17 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। लेह पुलिस की अस्थायी चौकी हिमाचल सीमा में दर्शाया गया है। सर्वे टीम ने इसकी रिपोर्ट दोनों राज्यों की सरकार को सौंप दी थी। लेकिन मामला अभी तक हल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed