फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   book purchase scam in himachal govt schools GST and PAN number record of firms

पुस्तक खरीद मामला: चयनित फर्मों से जीएसटी, पैन नंबर तलब

Wed, 30 Jun 2021 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

आरोप है कि चयनित की गई 49 फर्मों में से 33 फर्मों के पते आठ पतों पर दर्ज हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को मामले की शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
book purchase scam in himachal govt schools GST and PAN number record of firms
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया पर विवाद होते ही शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शिक्षा सचिव ने सभी चयनित 49 फर्मों से उनके जीएसटी नंबर, पैन कार्ड नंबर, पंजीकृत ईमेल आईडी और इन्कम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज तलब किए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयनित कंपनियों का भविष्य तय होगा। प्रकाशकों ने समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय पर पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चहेते प्रकाशकों को नियमों को दरकिनार कर चुनने का आरोप लगाया गया है।  प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को मामले की शिकायत दी गई है। आरोप है कि चयनित की गई 49 फर्मों में से 33 फर्मों के पते आठ पतों पर दर्ज हैं। मंगलवार को पुस्तक खरीद मामले में घोटाले की आशंका की सचिवालय से लेकर शिक्षा निदेशालय तक चर्चा रही।
विज्ञापन


2019-20 में भी बिना टेंडर खरीद का आरोप
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान भी बिना टेंडर करीब दस करोड़ की राशि से पुस्तकों की खरीद करने का आरोप लगाया गया है। प्रकाशक संघों का कहना है कि सिर्फ एक कमेटी गठित कर विभागीय अधिकारियों ने चहेतों को लाभ देने के लिए 19 प्रकाशकों को काम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed