फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actress Preity Zinta lit traditional chulha in hill house, remembered school days

Shimla: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ढाठू पहन पहाड़ी घर में जलाया पारंपरिक चूल्हा, स्कूल के दिनों को किया याद

Fri, 12 May 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 May 2023 09:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पहाड़ी घर की रसोई में पारंपरिक चूल्हा जलाया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया। प्रीति जिंटा ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में फोटो के साथ एक पोस्ट की है।

विज्ञापन
Bollywood actress Preity Zinta lit traditional chulha in hill house, remembered school days
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने जलाया पारंपरिक चूल्हा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शिमला जिले के रोहड़ू में पहाड़ी घर की रसोई में पारंपरिक चूल्हा जलाया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने सिर पर ढाठू पहना था। प्रीति जिंटा ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में फोटो के साथ एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- पुरानी यादों को फिर से जी रही हूं और नई यादें बना रही हूं। यह सारी कार्रवाई पहाड़ी घरों में रसोई के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां मैं आग जलाने की कोशिश कर रही हूं और शायद ही कभी इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने स्कूल के चूल्हे को जीवंत करने की कोशिश कर रहा हूं। बता दें हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान कम रहने के कारण लगभग पूरे साल ही घरों में चूल्हे जलते हैं, लेकिन अब पुराने चूल्हों की जगह लोहे से बने चूल्हों ने ले ली है। अब एलपीजी या हीटर का चलन अधिक होने से पारंपरिक चूल्हों का इस्तेमाल बंद हो गया है।  हालांकि, बहुत से घरों में अभी भी पुराने चूल्हे जलते हैं लेकिन उनका भी स्वरूप बदल गया है। ऐसे में अभिनेत्री ने पारंपरिक परिधान में पहाड़ी संस्कृति के साथ इन पारंपरिक चूल्हों को फिर जीवंत करने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 8 मई को अपने जुड़वां बेटा और बेटी का शिमला के दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में मुंडन संस्कार करवाया था। उनके अमेरिका निवासी पति जिन गुडईनफ भी इस पूजा-अर्चना में मौजूद रहे। मुंडन संस्कार के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। उनके साथ माता नील प्रभा जिंटा और भाई कर्नल दीपांकर जिंटा भी आए थे। मंदिर में पूजा के लिए पहले ही सभी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान करीब 10 मिनट तक मंदिर परिसर में उन्होंने लोगों के साथ फोटो लिए लेकिन बच्चों को इससे दूर रखा गया। उसके बाद दोपहर 12:15 बजे तक वह परिवार के साथ लोक निर्माण विभाग के हाटकोटी विश्राम गृह में रहीं। यहां पर उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ फोटो लिए। उसके बाद फिर माता का आशीर्वाद लेने के बाद प्रीति परिवार के साथ अपने मामा के घर लौटी थीं। प्रीति जिंटा मूलत तहसील रोहडू के सियाओ गांव के रहने वाली हैं। उनकी शादी अमेरिका में हुई है। बीते दिनों वह जुब्बल में मामा के घर रह रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने पहाड़ी चूल्हे को जलाने की तस्वीरें खींची थीं ।  बता दें प्रीति इससे पहले भी साल में एक-दो बार अपने रिश्तेदारों व मित्रों से मिलने के लिए हिमाचल आती रहती हैं। वह राजधानी में बाइक की सवारी करती भी नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed