फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actress Kangana Ranaut offered prayers at Jwalamukhi and Baglamukhi temple

Kangra News: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने ज्वालामुखी और बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sun, 24 Mar 2024 12:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Kangana Ranaut offered prayers at Jwalamukhi and Baglamukhi temple
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ज्वालामुखी और बगलामुखी मंदिर में की पूजा - फोटो : संवाद

 बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर और बगलामुखी माता मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी अभिनव शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना करवाई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद कंगना ने परिसर में मौजूद मंदिरों में दर्शन किए। अभिनेत्री जब ज्वालामुखी पहुंचीं तो उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालु और स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। कंगना ने बताया कि ज्वालामुखी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी है और उन्हें यहां दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। माता ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया। कंगना ने जाते-जाते माता जय ज्वाला का जयकारा भी लगाया। मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सौंधी ने उन्हें माता की चुनरी और ज्वाला माता की तस्वीर भी भेंट की। कंगना पूरी सिक्योरिटी में ज्वालामुखी पहुंची थीं। 

विज्ञापन


 कंगना ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पर मां शक्ति के दर्शन किए। हिमाचल में विश्व प्रसिद्ध बगलामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए। इस प्राचीन शक्तिपीठ में मां सती का स्वाधिष्ठान ( जीभा) भाग गिरा था और यहां आदिकाल से ज्योति जल रही है। कोई जल कोई, पदार्थ उस ज्वाला को बुझा नहीं सकता।  मैं बचपन में ज्वाला देवी के दर्शन नियमित रूप से करती थीं। आज बहुत सालों बाद माता का बुलावा आया तो सबके सुख और मंगल की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed