फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actor Sunil Shetty reached Manali for the shooting of the film

फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, वादियां निहारीं

Fri, 27 Aug 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 07:59 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के लिए मनाली के घुड़दौड में बड़ाग्रां रिजॉर्ट और स्पा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। वह 10 दिन तक यहीं रुकेंगे।

विज्ञापन
Bollywood actor Sunil Shetty reached Manali for the shooting of the film
मनाली में अभिनेता सुनील शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंच गए हैं। बीती रात करीब डेढ़ बजे वह बड़ाग्रां रिजॉर्ट पहुंचे। शुक्रवार को सुनील शेट्टी ने आराम किया। मनाली की वादियों की निहारा।

विज्ञापन

सुनील शेट्टी गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मनाली के भुंतर हवाई अड्डे के लिए चार्टर प्लेन से आ रहे थे। लेकिन खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उन्हें खतरनाक मौसम और धुंध का हवाला देकर लौटने को कहा। लिहाजा, वे वापस चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से मनाली के लिए निकले, लेकिन मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन निर्माण  के चलते वे जाम में फंस गए थे। देर रात वे मनाली पहुंचे। लंबे सफर के बाद उन्होंने शुक्रवार को दिनभर आराम किया। हालांकि इस दौरान वे अपने प्रशंसकों से भी मिले। अगले 10 दिन तक सुनील शेट्टी मनाली में रूकेंगे।
विज्ञापन


बड़ागढ़ रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने कहा कि इस तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी। इस फिल्म में वरुन तेज भी अभिनय कर रहे हैं। सुनील शेट्टी अभिनेता के साथ एक फिल्म निर्माता और व्यापारी भी हैं। उन्हें बॉलीवुड में काम करते 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है। अब तक वे 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। कई सफल फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया हैं। वह  फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीत भी चुके हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बलवान (1992) फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थी। ये फिल्म हिट रही और इन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया, जिसमें वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा , गोपी किशन, कृष्णा, सपूत, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेरा फेरी, धड़कन, ये तेरा घर ये मेरा घर और मैं हूं ना फिल्में प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed