{"_id":"5fad12e78ebc3e9bf1365e3a","slug":"bollywood-actor-asif-basra-commits-suicide-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asif Basra Suicide in Himachal: बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने मैक्लोडगंज में फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asif Basra Suicide in Himachal: बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने मैक्लोडगंज में फंदा लगा की आत्महत्या
Thu, 12 Nov 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
आसिफ बसरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने टीवी कलाकार और बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (53) ने पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के रहने वाले बसरा ने जोगीबाड़ा रोड स्थित कैफे के पास दो मकान किराये पर ले रखे थे। इनमें से एक मकान में पिछले पांच साल से वह ब्रिटेन की एक महिला मित्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जबकि दूसरा मकान खाली रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुुुरुवार सुबह कुत्ते को घुमाने के बाद बसरा ने खाली पड़े मकान में करीब 11 बजे कुत्ते की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बसरा ने शादी नहीं की थी। उन्होंने सुशांत राजपूत के साथ फिल्म ‘काय पो छे’ के अलावा कई फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया था। आसिफ ने न तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा है और न ही पुलिस को नशा करने के कोई सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आसिफ लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे। वह लगातार मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहे थे। शव का धर्मशाला अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। प्रारंभिक जांच में बेशक मामला आत्महत्या का है, लेकिन असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को आसिफ के परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
इन फिल्मों में किया है काम
बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने जब वी मेट, एक विलन, फ्रीकी अली, लम्हा, वन्स अपाऊन ए टाइम इन मुंबई, वेब सीरीज हॉस्टेजस सहित कई मलयालम और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।