{"_id":"61b98c3ce632a1075c220928","slug":"bollywood-actor-ashish-vidyarthi-enjoys-maggi-at-mohan-dhaba-on-kumarhatti-solan-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मोहन की मैगी के मुरीद हुए आशीष विद्यार्थी, फेसबुक पर लाइव होकर जमकर की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मोहन की मैगी के मुरीद हुए आशीष विद्यार्थी, फेसबुक पर लाइव होकर जमकर की प्रशंसा
Wed, 15 Dec 2021 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:05 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि जब भी आप यहां आएं तो मोहन व नमिता के ढाबे पर बनी मैगी का आनंद जरूर लें।
विज्ञापन
मोहन लाल के ढाबे पर पहुंचे आशीष विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों सोलन की हसीन वादियों में घूम रहे हैं। मैगी का आनंद लेने के लिए आशीष विद्यार्थी कुमारहट्टी-सोलन बाईपास स्थित मोहन मैगी प्वाइंट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मोहन लाल के ढाबे पर बनी मैगी का लुत्फ लिया। करीब 10 मिनट तक वह यहां पर रूके और फेसबुक पेज पर लाइव होकर इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशीष विद्यार्थी ने मोहन लाल की मैगी की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि जब भी आप यहां आएं तो मोहन व नमिता के ढाबे पर बनी मैगी का आनंद जरूर लें। गौर हो कि सुबाथू के समीप आशीष विद्यार्थी के एक दोस्त रहते हैं। जब भी उनके पास समय होता है तो वह यहां पहुंच जाते हैं। मंगलवार को वह धर्मपुर, कुमारहट्टी व बड़ोग सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। वह बुधवार को मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन