हिमाचल की वादियों के मुरीद हुए बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी हिमाचल की शांत वादियों के मुरीद हो गए हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है तो वह हिमाचल आकर अपना समय यहीं व्यतीत करते हैं। नवंबर के बाद आशीष फिर जिला सोलन के धर्मपुर स्थित रोड़ी गांव आए थे। सोशल मीडिया में भी उन्होंने धर्मपुर की फोटो पोस्ट की है। वह हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ी पर आराम करते दिख रहे हैं। आशीष विद्यार्थी प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र में घूमे और धर्मपुर के एक सैलून कर्मी को भी अपने निवास स्थान रोड़ी में बुलाया। सैलून कर्मी को भी प्रसिद्ध अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव मिला। उन्होंने पत्नी और मित्र के साथ कसौली व इसके आसपास की वादियों में पल बिताए। उन्हें बाजार में घूमते देख फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उन्होंने भी सामाजिक दूरी और कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए फोटो खिंचवाए।
अब अजय पटियाल की मसाज से खुश हुए अभिनेता
धर्मपुर-सुबाथू रोड पर सैलूनकर्ता अजय पटियाल की मसाज से फिल्म अभिनेता बहुत खुश हुए। अजय ने बताया कि आशीष विद्यार्थी के कर्मचारी की उन्हें कॉल आई तो वह हैरान थे। उन्हें एक सपने जैसा लगा कि एक अभिनेता उन्हें मसाज के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद वह उनके रोड़ी स्थित निवास स्थान पर गए और वहां जाकर उन्होंने अभिनेता आशीष विद्यार्थी के मसाज की और फोटो भी खिंचवाई है।