फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Body of missing athlete recovered from 500 feet deep ditch after five days

Kullu News: 500 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ लापता धावक का शव

Wed, 04 Oct 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

 एनडीआरएफ के जवानों ने पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल के साथ मिलकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिरे युवक का शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Body of missing athlete recovered from 500 feet deep ditch after five days
धावक का शव मिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत भृगु झील में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए धावक का शव छह दिन बाद बरामद हो गया है। एनडीआरएफ के जवानों ने पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल के साथ मिलकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिरे युवक का शव बाहर निकाला। खड़ी चट्टान से उतरने के बाद जवानों ने रस्सियों के सहारे शव को लिफ्ट किया। शव को मनाली लाया जा रहा है। गौरतलब है कि राहुल रमेश पुत्र रमेश निवासी 15 एच, पॉकेट-4, मयूर बिहार, दिल्ली सोलंग में 100 मीटर दौड़ में भाग लेने के लिए आया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


28 सितंबर को वह पलचान से भृगु झील की ओर गया था। लेकिन, लौटकर नहीं आया। आखिरी बार उसकी मोबाइल लोकेशन जोगिनी फॉल के आसपास थी। वहीं, पर उसका मोबाइल भी मिला था। इसके बाद पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान की बचाव टीम तलाश में जुटी। मंगलवार को शव खाई में गिरा हुआ दिखा था। लेकिन, उसे निकाला नहीं जा सका। बुधवार को बचाव दल फिर जोगिनी फॉल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर बचाव अभियान चला। खड़ी चट्टान से पहले रैपलिंग करते हुए एनडीआरएफ के जवान 500 फीट गहरी खाई में उतरे। इसके बाद शव को जोगिनी वॉटर फॉल के ऊपर पानी के नाले से बाहर निकाला गया। शव निकालने के बाद ढांक से ऊपर रस्सियों के सहारे लिफ्ट किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्वतारोहण संस्थान, एनडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। एनडीआरएफ के जवान नीचे उतरे। शव को ढांक से निकाला गया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव मनाली पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed