फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bloody fight between four snow leopards in Jobrang hills, two injured

Lahul News: जोबरंग पहाड़ी में चार हिम तेंदुओं में खूनी जंग, दो घायल

Sat, 30 Mar 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

शुक्रवार रात से घाटी में बर्फबारी हो रही है। इस कारण घाटी की तरफ जाना वन विभाग के लिए जोखिम भरा है। जोबरंग गांव की पहाड़ी पर चार हिम तेंदुए आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Bloody fight between four snow leopards in Jobrang hills, two injured
हिम तेंदुआ जख्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 लाहौल की जोबरंग पहाड़ी पर चार हिम तेंदुओं में खूनी झड़प हो गई। इसमें दो घायल हो गए हैं। इसमें एक को अधिक चोट लगी है। घायल हिम तेंदुए को रेस्क्यू करना वन विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। शुक्रवार रात से घाटी में बर्फबारी हो रही है। इस कारण घाटी की तरफ जाना वन विभाग के लिए जोखिम भरा है। जोबरंग गांव की पहाड़ी पर चार हिम तेंदुए आपस में भिड़ गए। इनमें दो घायल हुए हैं। जोबरंग गांव के दीपेंद्र ओथंगवा ने अपने कैमरे में इनको कैद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


हिम तेंदुओं के घायल होने की सूचना दीपेंद्र ने पट्टन वन परिक्षेत्र जाहलमा के आरओ भूपेंद्र पाल को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम शुक्रवार को घटनास्थल की ओर निकली, लेकिन मौके पर पहुंच नहीं पाई। पट्टन वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र पाल ने बताया कि अभी उस जगह पहुंचना संभव नहीं है जहां तेंदुआ घायल हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना वनमंडलाधिकारी लाहौल को दे दी है। उन्होंने लोगों से इस तरफ न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed