{"_id":"642c4cc4e9418c29200140dc","slug":"bloody-clash-in-land-dispute-man-s-arm-almost-severed-with-darat-in-shilai-sirmour-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, दराट से काटकर अलग की बाजू, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, दराट से काटकर अलग की बाजू, आरोपी फरार
Tue, 04 Apr 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:45 PM IST
सार
सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई में जमीनी विवाद को लेकर एक ही गांव के दो परिवारों के बीच हुए जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की बाजू काटकर अलग कर दी। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानलेना हमला(सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई में जमीनी विवाद को लेकर एक ही गांव के दो परिवारों के बीच हुए जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की बाजू काटकर अलग कर दी। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार किया जा रहा है। उधर, शिलाई पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार कांडो भटनोल पंचायत के भटनोल में हुए जानलेवा हमले का कारण जमीन को लेकर कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस विवाद को लेकर दो परिवारों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि इसी गांव के वीरेंद्र सिंह ने धारदार हथियार (दराट)से नारायण सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
नारायण ने बचने की कोशिश की, लेकिन खुद को नहीं बचा सका। दराट का वार सीधा उसकी बाजू पर हुआ, जो कटकर अलग हो गई। नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पीजीआई (चंडीगढ़) रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जमीन को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। दोनों पक्षों को उनकी जमीन की सीमाएं भी बताई जा चुकी हैं, लेकिन विवाद शांत होने की जगह बढ़ता चला गया और मामला खूनी झड़प में तब्दील हो गया। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन