फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bloody clash between two groups in Nurpur Sadwan, young man died

Kangra News: नूरपुर सदवां में दो गुटों में खूनी झड़प, युवक की मौत

Fri, 25 Oct 2024 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर सदवां में देर रात दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bloody clash between two groups in Nurpur Sadwan, young man died
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर सदवां में देर रात दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मारपीट में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। रात को सदवां के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और इस दौरान एक गुट ने डंडों से दो युवकों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन


   युवकों को इलाज के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बलजिंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ममूह गुरचाल ने दम तोड़ दिया। घायल युवक सुनील निवासी गुरचाल तहसील नूरपुर को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उधर, इस मामले में घायल सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने विशाल, प्रदीप और अर्शदीप तीनों निवासी गुरचाल, नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed