फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Black bear hunted with a trap in Shimla's Nankhadi

Shimla News: शिमला के ननखड़ी में फंदा लगाकर काले भालू का किया शिकार

Sat, 28 Jan 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jan 2023 09:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपी राजस्थान निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। भालू की खाल और अवशेष भी जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Black bear hunted with a trap in Shimla's Nankhadi
आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले की ननखड़ी रेंज के राय भल्ली में हिमालयन काले भालू के शिकार का मामला सामने आया है। भालू को मारने के लिए रस्सी के फंदे का इस्तेमाल किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपी राजस्थान निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। भालू की खाल और अवशेष भी जब्त कर लिए हैं।  वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर वन परिक्षेत्र अधिकारी ननखड़ी राजेश्वर को काले भालू की खाल और खून से लथपथ हाथ में एक छोटी कुल्हाड़ी लिए आरोपी की तस्वीरें वायरल होने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग के आरओ (रेंज ऑफिसर) ननखड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव माम चंद, नीम का थाना, जिला सीकर राजस्थान के रूप में हुई है। सुनील जरोल-टिक्कर में जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है। 

विज्ञापन


आरोपी ने शिकार किए भालू की खाल और अवशेषों को अपने दोस्तों दीवान चंद, प्रीतम और अजय के घर के पास एक नाले में रखा था। आरोपी सुनील कुमार की निशानदेही पर वन विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भालू की खाल और अवशेष बरामद किए। जब्त की गई सामग्री को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुमारसैन पुलिस स्टेशन में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की पुष्टि रेंज अधिकारी ननखडी राजेश्वर कल्याण ने की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों दीवान चंद पुत्र नंद लाल निवासी गांव डोखरी डाकघर जरोल, तहसील कुमारसैन जिला शिमला, सुनील कुमार निवासी माम चंद, नीम का थाना, जिला सीकर राजस्थान, प्रीतम और अजय निवासी नेपाल से पूछताछ करआगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, डीएफओ रामपुर विकल्प यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने आरोपी को दर दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed