BJP Meeting Una: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा करेगी पार्टी सदस्यों का सत्यापन
आगामी रणनीति को लेकर जिला भाजपा कार्यालय ऊना में शनिवार सुबह प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी जानकारी बाकायदा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भी साझा की। बैठक में आने वाले समय में प्रदेश भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव लाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की ओर से दिए जाने वाले कार्यक्रमों पर कार्य और उनकी समीक्षा के साथ अब तकनीक के दौर में भाजपा डाटा प्रबंधन पर बल देगी। डाटा प्रबंधन का उपयोग अधिक कर कार्यकर्ताओं और सदस्यों को जोड़ने के साथ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के सदस्य का सत्यापन भी संगठन की ओर से किया जाएगा। ऐसे अहम विषयों पर आगामी रणनीति को लेकर जिला भाजपा कार्यालय ऊना में शनिवार सुबह प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इसकी जानकारी बाकायदा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भी साझा की। बैठक में आने वाले समय में प्रदेश भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव लाएगी। जिस पर सभी ने सहमति दर्ज की है। पार्टी पदाधिकारियों ने इस बात पर भी मंथन किया कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी जीत दे पाई है। आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भी पूरी ताकत भाजपा झोंकेगी। केंद्र और प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
बैठक में भाजपा के संगठनात्मक 17 जिलों में कार्यालय निर्माण सहित कई अन्य विषयों पर भी मंथन किया गया। बैठक में भाजपा उत्तर क्षेत्र के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती, संजय टंडन, संसदीय क्षेत्र प्रभारी संगठन महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा व अन्य मौजूद रहे।
रविवार को जनरल वीके सिंह का संबोधन
शनिवार शाम को ऊना भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकारिणी सदस्यों को लोस चुनाव को लेकर टिप्स दिए। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समापन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
हार से निराश न हों कार्यकर्ता, बूथ पर करें फोकस
हाल ही में विधानसभा चुनाव में बेहद कम मार्जिन से हुई हार से कार्यकर्ता-पदाधिकारी निराश न हों और अपने बूथ पर फोकस करें। पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव 2024 तैयारियों के लिए जुट जाने के लिए कहा गया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने ऊना भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य मुद्दा बूथ सशक्तीकरण और डाटा प्रबंधन रहा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए अभी से मजबूती के साथ तैयारियों पर जोर दिया गया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
मंडी संसदीय क्षेत्र पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का विशेष फोकस है। क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मंडी से मौजूदा सांसद हैं। बूथ सशिक्तीकरण का पाठ पढ़ाते हुए किसी भी स्तर पर कमी न रखने को कहा गया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने पदाधिकारियों को विस्तार से विभिन्न पहलुओं पर टिप्स दिए। आईटी के इस्तेमाल के साथ बेहतर कार्य योजना के भी टिप्स दिए गए। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक में केंद्रीय योजनाओं और बजट को लेकर विस्तार जानकारी दी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सदर ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर समेत अन्य मौजूद रहे।