फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will submit memorandum to the Governor, will oppose the government's denotification campaign

HP Politics: राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा, सरकार की डिनोटिफिकेशन मुहिम का करेगी विरोध

Sat, 24 Dec 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

भाजपा विधायक दल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपेगा। इसमें वर्तमान कांग्रेस सरकार की डिनोटिफिकेशन मुहिम की विस्तृत जानकारी होगी और इसका विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will submit memorandum to the Governor, will oppose the government's denotification campaign
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपेगा। इसमें वर्तमान कांग्रेस सरकार की डिनोटिफिकेशन मुहिम की विस्तृत जानकारी होगी और इसका विरोध किया जाएगा। यह ज्ञापन दोपहर बाद एक बजे सौंपा जाएगा। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार के मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। 

विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में कार्यालय बंद करने की मुहिम चला रखी है, उसका भाजपा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश भर में सरकार के नकारात्मक कार्यों के सभी मंडलों में धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं और सरकार के इन निर्णयों का जनता के बीच में भी काफी रोष है। सत्ती ने कहा कि जब कोई सरकार सत्ता में आती है तो अच्छे कार्य करने की कोशिश करती है, पर इस सरकार ने आते ही कार्यालय बंद करने की मुहिम चलाई है। इस प्रकार के नकारात्मक कार्य करने वाली यह पहली सरकार है। जयराम ठाकुर सरकार के अच्छे कार्यों को यह सरकार देख नहीं पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed