फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will run special campaign on completion of nine years of central govt

Himachal BJP: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

Fri, 19 May 2023 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 09:58 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन
BJP will run special campaign on completion of nine years of central govt
विधायक त्रिलोक जम्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। जम्वाल ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो विशाल जनसभा को संबोधित कर आगाज करेंगे। इसको भाजपा के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देशभर में देख सकेंगे। दूसरे चरण में 1 जून से 22 जून तक भाजपा पूरे देश भर में 1,00,000 वरिष्ठ परिवारों से संपर्क करेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 250 और विधानसभा में 65 परिवारों से हमारा नेतृत्व संपर्क करेगा। प्रत्येक लोकसभा में एक विशाल जनसभा होगी। इसके उपरांत, प्रबुद्ध सम्मेलन होगा, जिसमें भाजपा नरेंद्र मोदी की नौ वर्ष की बड़ी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


तीसरे चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विकास तीर्थ कार्यक्रम होगा। इसमें बड़े-बड़े विकास कार्यों के स्थान पर जनता को ले जाया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा स्तर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन और परिचय बैठकें होंगी। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन होंगे। वहीं, योग दिवस को बड़े स्तर मनाया जाएगा। 20 जून से 30 जून तक भाजपा घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यों की गाथा लिखी है। केंद्र सरकार ने एम्स, बल्क ड्रग पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क, जल विद्युत परियोजनाएं जैसी अनेकों सौगातें दी हैं। इनके लिए फंड निरंतर प्रदेश के आ रहा है। हिमाचल में सड़कें फोरलेन हो रही हैं, इसके लिए भी केंद्र 90 फीसदी फंडिंग दे रहा है। केंद्र का हिमाचल प्रदेश को अद्भुत लाभ हुआ है और मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से एक स्वर्णिम नाता रहा है।
विज्ञापन


सुरेश कश्यप को उत्तर प्रदेश में तीन संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 30 मई को अपने नौ वर्ष पूरा कर रही है। इसी संदर्भ में 30 मई से 30 जून तक भाजपा विशेष अभियान के तहत पूरे देश में कार्यक्रम करवाएगी। इनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की दो सदस्यों की टोली बनाई गई है। प्रत्येक टोली को 4 लोकसभा के क्लस्टर का कार्य दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश की 2000 महिलाओं को कमल मित्र योजना का दिया जाएगा प्रशिक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सायं पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली से महिला मोर्चा के विशेष कार्यक्रम कमल मित्र का आगाज किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती भी उपस्थित रहीं। देशभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ीं। हिमाचल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिसूद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शिमला में 250 महिलाओं ने भाग लिया।

मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के तहत देश में चलाई जा रही महिला संबंधी 15 विशेष योजनाओं को प्रदेश की हर महिला तक पहुंचाया जाएगा। इसमें 2,000 महिलाओं को कमल मित्र की विशेष योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। कमल मित्र के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed