फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Tridev Sammelan: Agriculture Minister Tomar said in Solan - how much work was done to double the income of farmers, report soon

BJP Tridev Sammelan: सोलन में कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों की आय दोगुना करने के लिए कितना काम हुआ, रिपोर्ट जल्द

Thu, 23 Jun 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने कहा कि कितने किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम हुआ है, उसकी रिपोर्ट जल्द जारी होगी। कहा कि केंद्र सरकार राज्य की सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन
BJP Tridev Sammelan: Agriculture Minister Tomar said in Solan - how much work was done to double the income of farmers, report soon
सोलन में त्रिदेव सम्मेलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को बहुत लाभ हुआ है। तोमर ने कहा कि कितने किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम हुआ है, उसकी रिपोर्ट जल्द जारी होगी। कहा कि केंद्र सरकार राज्य की सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे किसानों को उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा। तोमर ने कहा कि किसानों को 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। उससे किसानों की आय में इजाफा हुआ है। उन्होंने यह बात गुरुवार को सोलन में हुए त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कहीं। भाजपा के सोलन के पुलिस ग्राउंड में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जोश भरा। 

विज्ञापन


तोमर ने इस सम्मेलन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के लिए अपने जीवन का बलिदान नहीं दिया होता तो आज स्थिति कुछ और ही होती। उनके बलिदान के कारण ही जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारे दलों ने गरीबी हटाने की बात कही है, लेकिन हटाई किसी ने नहीं है। मध्य प्रदेश में चार बार लगातार हमारी सरकार बन चुकी है। जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई थी तो भी हमारी सरकार थी, लेकिन सरकार को हटा दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेहतर काम किया है। अब भाजपा फिर से हिमाचल में सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


अब प्रदेश में बारी-बारी का रिवाज बदलेगा : जयराम ठाकुर 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब प्रदेश में बारी-बारी का रिवाज बदलेगा। अब भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। शिमला संसदीय सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार तीन चुनाव जीतकर कांग्रेस के इस गढ़ को हिला दिया है। विपक्ष बात कर रहा है कि वह जयराम की चलाई योजनाओं को बंद कर देंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम की भाजपा ने जो भी योजनाएं चलाई हैं वह सभी आम जनता के लिए है। उसे बंद करने से पहले उन्हें 100 बार सोचना पड़ेगा। सम्मेलन में मंत्री और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निपथ का किया समर्थन
 मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का भी समर्थन किया और इसे भारतीय सेना को मजबूत करने और देश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाली योजना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में युवाओं ने इसका विरोध किया और अब वह इसे समझ चुके हैं। सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और राज्य भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि उनके प्रधानमंत्री आते थे और रिज की ठंडी हवा खाकर चले जाते थे। लेकिन मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मालरोड पर लोगों का अभिनंदन लेने के लिए पैदल चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed