{"_id":"6478a3b70ffae2d41602b3a6","slug":"bjp-started-sampark-se-samarthan-abhiyan-in-himachal-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: केंद्र सरकार के नौ वर्षों पूरे होने पर हिमाचल में भाजपा ने शुरू किया संपर्क से समर्थन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: केंद्र सरकार के नौ वर्षों पूरे होने पर हिमाचल में भाजपा ने शुरू किया संपर्क से समर्थन अभियान
Thu, 01 Jun 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:32 PM IST
सार
सरकार के नौ गौरवमय वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर संपर्क से समर्थन जनसंपर्क अभियान का आगाज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से हुआ।
विज्ञापन
भाजपा ने शुरू किया महासंपर्क अभियान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्र सरकार के नौ गौरवमय वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर संपर्क से समर्थन जनसंपर्क अभियान का आगाज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से हुआ। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल जैन, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर, महामंत्री त्रिलोक कपूर, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीण चैधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष कांगड़ा चंद्र भूषण नाग, पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका, विशाल नैहरिया व भाजपा प्रदेश सचिव एवं अभियान के संसदीय प्रभारी विशाल चौहान की मौजूदगी में धर्मशाला में संपर्क से समर्थन अभियान का आगाज किया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल जैन ने कहा कि एनडीए सरकार के नौ वर्षों के कार्यों को लेकर संपर्क से समर्थन अभियान का आगाज देश भर सहित प्रदेश में धर्मशाला से हुआ है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देवभूमि व वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के वीरों व उनके परिवारों को संस्मरण करते हुए सबसे पहले धर्मशाला के रामनगर के शहीद मेजर अभिजय थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके परिवारजनों से मुलाकात कर केंद्र की योजनाओं के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश के शिक्षाविद रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. ज्योति कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षाविदों से भी उनके निवास स्थान में पहुंचकर देश के मानचित्र का हाल बताया व जाना। धर्मशाला के सिद्धपुर के प्रबुद्ध नागरिक गोपाल दास चौराही से भी केंद्र की योजनाओं को लेकर व्याख्यान किया। इस दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने हिमाचल की बेटी धर्मशाला के गमरू की पर्वतारोही अजंलि शर्मा व उनके परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने धर्मशाला के व्यवसायायी अजय ककड़ से भी मुलाकात कर केंद्र सरकार की नौ वर्ष की योजनाओं को रखा। साथ ही इन योजनाओं को प्रबुद्धजनों से आम लोगों तक पहुंचाने सहित महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्र सरकार के लिए प्राप्त किए हैं, जिन्हें लेकर आगामी समय में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन