फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's two-day state-level workshop begins in Baddi, brainstorming on the party's future strategy and elections

Himachal: पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, कांग्रेस की गारंटियां बनेंगी मुद्दा

Wed, 05 Nov 2025 12:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बद्दी (सोलन)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Nov 2025 12:40 PM IST
सार

 बद्दी में बुधवार को पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में संगठन ने साफ संकेत दिया कि आने वाले महीनों में कांग्रेस सरकार की नाकामियों और झूठे वादों को जनता तक पहुंचाने का अभियान तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP's two-day state-level workshop begins in Baddi, brainstorming on the party's future strategy and elections
भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला बद्दी में शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी शुरू कर दी है। बद्दी में बुधवार को पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में संगठन ने साफ संकेत दिया कि आने वाले महीनों में कांग्रेस सरकार की नाकामियों और झूठे वादों को जनता तक पहुंचाने का अभियान तेज किया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश के सातों मोर्चों, प्रकोष्ठों और पदाधिकारियों ने रणनीति पर मंथन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ पंचायत चुनाव जीतना नहीं, बल्कि 2027 में हिमाचल में दोबारा भाजपा की सरकार बनाना है।

विज्ञापन
Trending Videos

हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। कार्यशाला में महिला, युवा, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चों को अलग-अलग वर्गों में जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय हुआ कि पंचायत चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का सेमीफाइनल माना जाएगा। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया और आईटी पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल मात्र दुष्प्रचार के कार्य में लगी है, नकारात्मक प्रभाव वाले सोशल मीडिया पेज बनाकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के दुष्प्रचार का कांग्रेस पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। कांग्रेस पार्टी जनता में विश्वास बनाने में असफल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल दुष्प्रचार कर रहा कांग्रेस : टंडन
बद्दी। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया और आईटी पर बल देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी केवल मात्र दुष्प्रचार के कार्य में लगी है, नकारात्मक प्रभाव वाले सोशल मीडिया पेज बनाकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के दुष्प्रचार का कांग्रेस पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। कांग्रेस पार्टी जनता में विश्वास बनाने में असफल साबित हुई है। सोशल मीडिया से लेकर बूथ तक कांग्रेस पार्टी जबरदस्त तरीके से हारने वाली है। इसका प्रत्यक्ष 2027 के चुनाव में साफ-साफ दिखेगी जब हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी चुनाव हारती दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मोबाइल टेक्नोलॉजी सोशल मीडिया और आईटी को एक बहुत बड़ा टूल बनाया है। कांग्रेस के जमाने में 2जी घोटाले हुआ करते थे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5जी और 6जी की बात होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जब केंद्र से केंद्रीय योजना का भुगतान किया जाता था तो 75 फीसदी घोटाला किया जाता था। आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश और देश कोने कोने में एक-एक रुपया लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed