फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   BJP President Election in Himachal pradesh

15 दिसंबर से पहले हिमाचल में बन जाएगा नया प्रदेशाध्यक्ष : सत्ती

Sun, 03 Nov 2019 04:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Nov 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
BJP President Election in Himachal pradesh
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि 15 दिसंबर से पहले हिमाचल का नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अभी मंडलों के चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद नवंबर में जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। 1 से 15 दिसंबर के बीच भाजपा का नया  प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अपनी दावेदारी को लेकर सत्ती ने कहा कि भाजपा में दो ही बार प्रदेशाध्यक्ष बना जा सकता है।

विज्ञापन


वह निर्धारित समय से ज्यादा प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी जिसे भी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपगी, हमें निर्णय मंजूर होगा।  सत्ती ने कहा इन्वेस्टर मीट में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा जोरदार स्वागत करेगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस नेता भ्रम पैदा कर इन्वेस्टर को डरा रहे हैं। इन्वेस्टर मीट से कांग्रेस घबरा गई है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
विज्ञापन


बतौर उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक भी उद्योग नहीं आया, उसका जवाब अग्रिहोत्री नहीं दे पाते। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 अक्तूबर को धर्मशाला में जनसभा करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री धर्मशाला के हजारों लोगों के साथ दोपहर का भोज करेंगे। सतपाल सत्ती ने इससे पहले जनजातीय भवन में इन्वेस्टर मीट की तैयारियों को लेकर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई। कहा कि कांग्रेस राज में आजाद जीते विधायक रमेश ध्वाला को कैद में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed