{"_id":"5ec29418b6bf8f4e706f0be9","slug":"bjp-officials-should-decide-to-provide-facilities-to-home-quarantine-people-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन लोगों को सुविधाएं देना तय करें भाजपा पदाधिकारी: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन लोगों को सुविधाएं देना तय करें भाजपा पदाधिकारी: जयराम
Mon, 18 May 2020 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में वे सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान करें। ठाकुर ने कहा है कि पार्टी पदाधिकारियों को देश के विभिन्न भागों से वापस अपने घर आने वाले लोगों पर नजर रखनी चाहिए, जिससे वे सभी क्वारंटीन अवधि पूरा करने तक स्थानीय लोगों के संपर्क में न आएं और सख्ती से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि पदाधिकारी होम क्वारंटीन में रह रहे वाले लोगों को घर में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। यदि उन्हें लगता है कि बाहर से लौटने वाले लोगों के लिए घरों में पृथक रखने की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तो इसे संबंधित जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं। उन्हें सामुदायिक आवास केंद्र जैसे पंचायत भवन, महिला मंडल भवन और युवक मंडल भवन में रखा जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा कि उनके क्षेत्र में कोई भी विशेषकर प्रवासी मजदूर भोजन के बिना न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों को पर्याप्त फेस मास्क और फेस कवर उपलब्ध करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के सामाजिक समारोहों और भीड़ से भी बचना चाहिए। है।
विज्ञापन
नड्डा की ओर से भेजे 2.50 लाख मास्क मुख्यमंत्री को सौंपे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 864 वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया है। इनमें 25 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से उपलब्ध कराए गए 2.50 लाख मास्क मुख्यमंत्री को सौंपे।
विज्ञापन