फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP National President JP Nadda will come to two days Himachal visit

दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Fri, 02 Jul 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 07:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि चार जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर आएंगे और पांच को मनाली से अटल टनल रोहतांग होते हुए सिस्सू जाएंगे। इसके बाद वह कुल्लू में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda will come to two days Himachal visit
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित उप चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा में शुरू हुई सियासी हलचल लगातार जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और महासचिव संगठन बीएल संतोष के दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 4 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर आएंगे और 5 को मनाली से अटल टनल रोहतांग होते हुए सिस्सू जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह कुल्लू में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच को कुल्लू के शास्त्रीनगर में रुकेंगे और 6 जुलाई को वह भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो सौदान सिंह और बीएल संतोष की तूफानी बैठकों के दौरान सामने आए विषयों पर नड्डा पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed