फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MP suresh kashyap raise issue of shimla airport in lok sabha

संसद सत्र: सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाया शिमला के लिए हवाई सेवाएं बहाल करने का मुद्दा

Thu, 02 Dec 2021 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में प्रश्न किया कि ऐतिहासिक शहर शिमला पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के लिए पहले नियमित हवाई सेवाएं थीं। वर्ष 2020 में जबसे कोविड आया, तबसे यहां हवाई सेवाएं बंद हैं। एलायंस एयर का हवाई जहाज एटीआर- 42 आता था।

विज्ञापन
BJP MP suresh kashyap raise issue of shimla airport in lok sabha
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के लिए हवाई सेवाएं बहाल करने का मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा। सांसद सुरेश कश्यप ने संसद में कहा कि शिमला शहर ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। पूरे विश्व के मानचित्र पर इसकी अलग पहचान है। लिहाजा, कोविड काल में बंद हुईं हवाई सेवाएं जल्द बहाल की जाएं।  

विज्ञापन


कश्यप ने लोकसभा में प्रश्न किया कि ऐतिहासिक शहर शिमला पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के लिए पहले नियमित हवाई सेवाएं थीं। वर्ष 2020 में जबसे कोविड आया, तबसे यहां हवाई सेवाएं बंद हैं। एलायंस एयर का हवाई जहाज एटीआर- 42 आता था।
विज्ञापन


यह हवाई जहाज 30 से 35 लोगोें को लेकर आता था और आठ-दस लोगों को लेकर जाता था। पहले हवाई पट्टी छोटी थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सिफारिश की कि शिमला के लिए हवाई सेवाएं जल्द बहाल की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप ने कुछ समय पहले शिमला हवाई अड्डे की एक बैठक भी ली थी, जहां उन्होंने इस संदर्भ में सभी समस्याओं पर चिंतन किया था। कहा था कि जल्द वह लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। 

शिमला-दिल्ली के बीच हवाई सेवा का दो माह बढ़ा इंतजार
राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच हवाई सेवा के लिए लोगों का इंतजार अभी दो महीने और बढ़ गया है। दिसंबर से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से एटीआर 42 को शुरू करने की योजना थी लेकिन अभी हवाई अड्डे की पट्टी का निर्माणकार्य पूरा नहीं होने से फरवरी तक इंतजार करना होगा।


जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे की वर्तमान में हवाई पट्टी 1163 मीटर है। इसे करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर 26 मीटर और बढ़ाकर 1189 किया जा रहा है। हवाई पट्टी का विस्तार होने से यहां एटीआर 42 मेें अधिक सवारियों को लाया और ले जाया जा सकेगा। फरवरी 2020 से शिमला और दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed