फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp mp ram swaroop sharma of mandi passed away

हिमाचल प्रदेश : भाजपा सांसद रामस्वरुप शर्मा की संदिग्ध मौत, दिल्ली आवास में फंदे से लटकी मिली लाश

Wed, 17 Mar 2021 04:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
bjp mp ram swaroop sharma of mandi passed away
सांसद रामस्वरूप शर्मा के शव को एंबुलेंस में डालते पुलिस कर्मी - फोटो : ani

विज्ञापन

हिमाचल के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गोमती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव बुधवार सुबह कमरे से मिला है कर्मचारियों ने सुबह लगभग 7:30 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर वह फासी के फंदे से लटके हुए हैं। उन्हें कंधे से नीचे उतार कर तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।

भाजपा सांसद रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब सिर्फ जलेब निकलेगी। प्रदेश विधानसभा में भी आज की कार्यवाही कल तक शोक में स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि हम जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल उनकी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है।


 

 

 


वहीं लोकसभा में रामस्वरूप शर्मा और मनोहर लाल सैनी को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित तक दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद वापस गोमती अपार्टमेंट लाया गया। जहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं। 

 

दूसरी बार थे सांसद
रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। मंडी जिला के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed