{"_id":"656c86d6e54a505172068fb3","slug":"bjp-mla-siddhi-kumari-wins-from-bikaner-east-rajasthan-assembly-election-results-2023-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: राजस्थान के बीकानेर से चंबा की नातिन ने लगाया जीत का चौका, मंत्री पद की प्रबल दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: राजस्थान के बीकानेर से चंबा की नातिन ने लगाया जीत का चौका, मंत्री पद की प्रबल दावेदार
Mon, 04 Dec 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 PM IST
सार
चंबा के तत्कालीन शासक राजा लक्ष्मण सिंह की पुत्री पद्मावती की बीकानेर के तत्कालीन महाराजा करणी सिंह बहादुर के पुत्र नरेंद्र सिंह बहादुर से शादी हुई थी। सिद्धि कुमारी पद्मावती की बेटी हैं और अब चुनावी समर में चौथी मर्तबा बीजेपी की ओर से उतरीं और प्रचंड मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
सिद्धि कुमारी ने चौथी बार जीत हासिल की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव में चंबा की नातिन सिद्धि कुमारी ने चौथी बार जीत हासिल की। सिद्धि कुमारी मंत्री पद की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। सिद्धि कुमारी की चुनावी जीत पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, राजीव सहगल, राजेश ने चंबा वासियों की ओर से उनको शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
चंबा के तत्कालीन शासक राजा लक्ष्मण सिंह की पुत्री पद्मावती की बीकानेर के तत्कालीन महाराजा करणी सिंह बहादुर के पुत्र नरेंद्र सिंह बहादुर से शादी हुई थी। सिद्धि कुमारी पद्मावती की बेटी हैं और अब चुनावी समर में चौथी मर्तबा बीजेपी की ओर से उतरीं और प्रचंड मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, सबसे दिलचस्प बात यहां पर ये है कि उनकी दादी सुशीला कुमारी 25 वर्षो से बीकानेर से चुनाव जीत कर बतौर सांसद भी रह चुकी है। इसके अलावा उनकी माता पदमा देवी भी सक्रिय राजनीति में रही हैं। कुल मिला कर चंबा की बेटी, उनकी माता और दादी राजस्थान के बीकानेर के चुनावों में अहम भूमिका रही हैं।
विज्ञापन
चंबा की बेटी सिद्धि कुमारी राजस्थान के बीकानेर राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बीकानेर पूर्व सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चौथी बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सिद्धि कुमारी के पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में लगभग 147 बीघा जमीन है, जबकि बीकानेर गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन है।
सिद्धि कुमारी ने बताया कि उनके परिवार में उनकी दादी, मां के नक्शे कदम में चलते हुए अब वे राजनीति में हैं। उनको परिवार से ही जन सेवा की सीख मिली। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता जनार्दन को दिया है।