फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP mla met the himachal Assembly Speaker, asked for more time for discussion under Rule 130

Shimla: भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, नियम 130 में चर्चा के लिए मांगा अधिक समय

Fri, 06 Sep 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष उठाया।  

विज्ञापन
BJP mla met the himachal Assembly Speaker, asked for more time for discussion under Rule 130
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष उठाया।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर नियम 67 के तहत नोटिस दिया था, जिसे अस्वीकार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि नियम 130 के अंतर्गत चर्चा लाई जाएगी। आज विधानसभा सदन में यह चर्चा लगाई है, लेकिन सबसे अंत में लगाई गई है।

विज्ञापन


अंत में लाने का मतलब यह है कि इस पर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाएगी। बहुत से सदस्य बोलना चाहते हैं। यह गंभीर विषय है। कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया। प्रदेश में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं हुई। जयराम ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा के लिए समय और देने की मांग की है। जयराम ने कहा कि सरकार के एक मंत्री की ओर से विधानसभा के अंदर बीते कल बोले गए शब्दों को कार्यवाही से हटाना चाहिए और मंत्री को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह मांग भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed