फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP meeting on 27 September at peterhoff shimla strategy for by-election in himachal

शिमला: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 27 को, उपचुनाव की बनेगी रणनीति

Sat, 25 Sep 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Sep 2021 06:09 PM IST
सार

बैठक में लोकसभा और विधानसभा के जल्द संभावित उपचुनाव के बारे में मंत्रणा होगी।

विज्ञापन
BJP meeting on 27 September at peterhoff shimla strategy for by-election in himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा है कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर यानी सोमवार को होने जा रही है। 11 बजे शुरू होने जा रही इस बैठक में लोकसभा और विधानसभा के जल्द संभावित उपचुनाव के बारे में मंत्रणा होगी।जम्वाल ने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन और पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी। ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच और संविदा कर्मचारी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल से भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता सीता राम सैनी ने की। 
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय देश के नाम किया अपना जीवन : कश्यप 
भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और पार्षद किरण बावा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शत-शत नमन है। उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था। वह हिंदी और अंग्रेजी के अच्छे जानकार और लेखक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed