फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP meeting in Shimla: JP Nadda said Tickets will be available only to those who win and perform well in an assembly constituency

शिमला में भाजपा की बैठक: जेपी नड्डा की दो टूक, टिकट कट जाए तो नाराजगी न जताएं नेता

Sat, 09 Apr 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में नड्डा ने भाजपा विधायकों की बैठक ली। इसमें अधिकतर भाजपा विधायक शामिल हुए। नड्डा ने एक-एक विधायक से उनके क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि सरकारी योजनाओं का उनके क्षेत्र में किस तरह से प्रचार हो रहा है। 

विज्ञापन
BJP meeting in Shimla:  JP Nadda said Tickets will be available only to those who win and perform well in an assembly constituency
शिमला में भाजपा की बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि अगर किसी का टिकट कट जाए तो उसमें नाराजगी नहीं होनी चाहिए। उसके बाद भी पार्टी के लिए इसी निष्ठा से काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है। टिकट तो विधानसभा क्षेत्र में जिताऊ और अच्छी परफोर्मेंस वालों को ही मिलेंगे। अभिनंदन कार्यक्रम के बाद नड्डा ने पहले विधायकों और फिर पदाधिकारियों से लंबी मंत्रणा की। इस तरह से नड्डा ने कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों और नेताओं के टिकट कटने के संकेत दे दिए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में नड्डा ने भाजपा विधायकों की बैठक ली। इसमें अधिकतर भाजपा विधायक शामिल हुए। नड्डा ने एक-एक विधायक से उनके क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि सरकारी योजनाओं का उनके क्षेत्र में किस तरह से प्रचार हो रहा है। उन्होंने कुछ विधायकों की ओर से आए जवाब पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रचार कार्य और अधिक तेज किए जाने की जरूरत है। बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को हो रहा है, लेकिन इस बारे में उन्हें ठीक से बताना होगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है। आप का भी प्रदेश में कोई वजूद नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, अन्य महामंत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों से लंबी मंत्रणा की। नड्डा ने इन पदाधिकारियों को बताया कि विधायकों और अन्य नेताओं को यह संदेश देने की जरूरत है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट कट जाए तो इससे नाराजगी न हो। इस स्थिति में सभी को पार्टी के लिए काम करना होगा। देर रात को पार्टी की कोर कमेटी की भी एक बैठक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नड्डा ने सुबह नगर निगम शिमला के पार्षदों की भी एक बैठक बुलाई, पत्रकार वार्ता भी करेंगे  
नड्डा ने रविवार सुबह नौ बजे नगर निगम शिमला के पार्षदों की भी एक बैठक बुलाई है। उनसे निगम चुनाव पर फीडबैक लिया जाएगा। आगामी रणनीति बनेगी। इसके बाद साढे़ दस बजे नड्डा पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने  शनिवार रात नौ बजे भाजपा की महिला पार्षदों की बैठक ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed