फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp manthan in dharamshala for mission repeat in himachal, jp nadda cm jairam and many other leader will present

धर्मशाला में भाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

Wed, 17 Feb 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
bjp manthan in dharamshala for mission repeat in himachal, jp nadda cm jairam and many other leader will present
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

धर्मशाला में बुधवार से तीन दिन तक भाजपा 2022 में मिशन रिपीट के लिए महामंथन करेगी। मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। महामंथन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। महामंथन में मिशन रिपीट के साथ फतेहुपर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव, प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होगी। धर्मशाला के पास एक होटल में बुधवार से शुरू होने जा रही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


17 को रामस्वरूप देंगे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन 17 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इस दिन सांसद रामस्वरूप प्रदेश भर के करीब 100 कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


18 को नड्डा करेंगे कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ
कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने के लिए नड्डा 18 फरवरी को सुबह 8.30 बजे दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। गगल से सर्किट हाउस और फिर धर्मशाला के एक निजी होटल में सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में हिस्सा लेकर नड्डा 18 फरवरी की शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 फरवरी को दोपहर के भोजन तक चलेगी बैठक
19 फरवरी को दोपहर एक बजे तक प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। 

शांता नहीं आएंगे बैठक में
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शांता कुमार प्रदेश कार्य समिति की बैठक में नहीं आ पाएंगे। पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाहर जा रहे हैं। हालांकि, पहले बैठक में भाग लेने वालों में शांता का नाम भी बताया जा रहा था।


सीएम  पहुंचेंगे धर्मशाला  
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक के लिए बुधवार को रवाना होंगे। उन्होंने कहा है कि ग्रामसभा के बाद अब विधानसभा को लक्षित कर तीन दिन तक भाजपा गंभीर मंत्रणा करेगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व समारोह के स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोहों पर भी चर्चा होगी। कोरोना काल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह पहली वास्तविक बैठक है। इससे पहले वर्चुअल बैठक भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed