फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP manthan for candidates in Himachal Pradesh for Loksabha Election 2024

Himachal News: लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों पर शुरू किया मंथन

Mon, 09 Oct 2023 09:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Oct 2023 09:46 AM IST
सार

वर्तमान में केवल मंडी संसदीय क्षेत्र से ही कांग्रेस की अकेली सांसद प्रतिभा सिंह हैं। अन्य क्षेत्रों में लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है।

विज्ञापन
BJP manthan for candidates in Himachal Pradesh for Loksabha Election 2024
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने नुमाइंदों को अनौपचारिक तरीके से हिमाचल भेजकर अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने लगा है। इसी क्रम में गोपनीय तरीके से प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। राज्य में लोकसभा की चार सीटें हैं। यह शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में केवल मंडी संसदीय क्षेत्र से ही कांग्रेस की अकेली सांसद प्रतिभा सिंह हैं। अन्य क्षेत्रों में लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास चार लोकसभा सीटें थीं। बीच में मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद यहां पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद बनीं।
विज्ञापन


वह पहले भी यहां से सांसद रही हैं। उसके बाद भाजपा के पास लोकसभा की तीन सीटें रह गईं। पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। 2024 में लोकसभा चुनाव हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस सरकार भी चारों सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उधर, भाजपा ने चुनाव के लिए अभी से कसरत तेज कर दी है। भाजपा के लोकसभा सांसद सदस्य सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद भी भाजपा को मजबूत करने के लिए बिसात बिछा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित कई भाजपा नेता भी हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर टोह ले रहे हैं कि कौन कहां पर जिताऊ है। एक तरह से यह प्रारंभिक सर्वेक्षण की तरह ही है, जिसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग चरणों के औपचारिक सर्वेक्षण करवा सकता है और स्वाभाविक रूप से संभावित प्रत्याशियों पर फीडबैक ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed