फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Mahila Morcha National President Vanathi Srinivasan in Shimla

BJP Mahila Morcha: श्रीनिवासन बोलीं- विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी योजनाओं को बनाओ हथियार

Thu, 14 Jul 2022 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा अवसरों की पार्टी है। महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले हैं और मिलेंगे।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha National President Vanathi Srinivasan in Shimla
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं। विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसी सभी योजनाओं को हथियार बना लें। 

विज्ञापन


श्रीनिवासन वीरवार को पार्टी मुख्यालय चक्कर में हिमाचल महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा अवसरों की पार्टी है। महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले हैं और मिलेंगे।
विज्ञापन


वह प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगी और इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हर महीने हिमाचल आएंगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने की। राज्यसभा सदस्य एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी भी बैठक में विशेष रूप में उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed