फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP leader shanta kumar statement over municipal corporation status to Palampur

पालमपुर को सरकार ने बनाया है नगर निगम : शांता कुमार

Sat, 05 Sep 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
BJP leader shanta kumar statement over municipal corporation status to Palampur
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने साफ किया है कि पालमपुर को नगर निगम बनाया जा रहा है। किसी को कोई शंका पैदा नहीं होनी चाहिए। किसी भी नगर निकाय को नगर निगम बनाने से पहले उसके एरिया को बढ़ाया जाता है। इसकी रिपोर्ट सरकार ने जिला प्रशासन से मंगवा ली है, जिसे भेज दिया है। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री जयराम से भी बात हुई थी। जिसमें पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने की बात कही गई है। उन्हें मुख्यमंत्री पर विश्वास है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी यह कहा कि नगर निगम से पहले एरिया को बढ़ाया जाता है। उसके बाद नगर निगम बनेगा। शनिवार को पालमपुर को नगर निगम बनाए जाने पर चल रहे संशय को लेकर शांता से मिलने आए कई लोगों के सामने उन्होंने स्थिति को साफ किया। लोगों ने शांता को इस खुशी में मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, भाजपा नेता अरविंद शर्मा, पार्षद सचिन वर्मा, सुदर्शन वासुदेवा, जितेंद्र बंटा समेत कई लोग उनसे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed