फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP leader said- Sukhu govt should stop blaming the central govt for its failures

HP Politics: भाजपा नेता बोले- सुक्खू सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करे

Sun, 04 Jun 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 07:14 PM IST
सार

विधायक रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल की जनता को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों से भाग रही है।

विज्ञापन
BJP leader said- Sukhu govt should stop blaming the central govt for its failures
विधायक रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता और विधायक रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल की जनता को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों से भाग रही है। सत्ता में आने के लिए घर-घर जाकर पहली कैबिनेट में प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी दी। उसके फॉर्म भरे और 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी दी और बेरोजगारों से कहा कि एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट में दिए जाएंगे। आम जनता को कहा कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी है। इसी प्रकार सात और बड़ी-बड़ी गारंटियां पूरे प्रदेश की दीवारों पर लिख कर दी गईं। आज भी वह दीवारें जनता को मुंह चिढ़ाती दिखाई देती हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अब तो 10-15 कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। सुक्खू सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ना बंद करें। भाजपा सरकार को बने सात माह का समय भी बीत गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी करने में पूरी तरह विफल हुई है। मुख्यमंत्री ने आते ही शोर मचाना शुरू कर दिया कि खजाना खाली है। कर्ज बढ़ गया है। इसके नाम पर हाथ झाड़ने शुरू कर दिए। ऐसा लगा कि अब यह कर्ज लेना बंद कर देंगे, लेकिन कांग्रेस की वर्तमान सुखविंद्र सरकार ने पहली तिमाही में कर्जों का ढेर लगा किया और पिछले कल सारे मंत्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कर्ज पर रोक लग रही है। इसका ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने में जुट गए हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बैठे हुए नेतागण पांच-छह बार से विधानसभा के सदस्य हैं। क्या उन्हें हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति की जानकारी नहीं थी, जो उन्होंने लाखों-करोड़ रुपये की गारंटियां केवल झूठ के आधार पर सत्ता प्राप्त करने के लिए दे दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed