{"_id":"5f684c7f07d7c96f023ae0e9","slug":"bjp-leader-and-former-minister-shyama-sharma-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा का निधन, कोविड नियमों में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा का निधन, कोविड नियमों में हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 21 Sep 2020 09:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
श्यामा शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की पूर्व खाद्य आपूर्ति तथा विधि मंत्री श्यामा शर्मा का सोमवार दोपहर को निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। पंचकूला के एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं। लिहाजा, कोविड-18 के नियमानुसार उनका नाहन के शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह श्यामा शर्मा अचानक श्यामा शर्मा की तबीयत बिगड़ी। उन्हें डिहाईड्रेशन के सलथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया। परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी। श्यामा शर्मा ने 1977 में नाहन विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा। इस चुनाव में राज्य से 10 अन्य महिला नेत्रियों ने चुनाव लड़ा था। वह अकेली विजयी हुई। उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के साथ की थी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि श्यामा शर्मा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में आईसीयू पर रखा गया था। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें रेफर किया गया। श्यामा शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, लोकसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक धर्मेंद्र ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन