फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP government's Minister ramlal Markanda and Congress candidate Ravi thakur sip tea together

हिमाचल: दारचा में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मारकंडा और रवि ने एक साथ ली चाय की चुस्की

Sat, 12 Nov 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा सरकार के मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा और कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर दारचा पोलिंग बूथ में एक साथ चाय की चुस्की लेते नजर आए। 

विज्ञापन
BJP government's Minister ramlal Markanda and Congress candidate Ravi thakur sip tea together
रवि ठाकुर व रामलाल मारकंडा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डॉ. रामलाल मारकंडा और कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर दारचा पोलिंग बूथ में एक साथ चाय की चुस्की लेते नजर आए। दोनों प्रत्याशी लाहौल के दारचा स्थित पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचे थे। चारों तरफ बिछी बर्फ की चांदी और कड़ाके की ठंड के बीच दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ गरमा-गरम चाय पी। इस दौरान दोस्ताना माहौल में चर्चा भी हुई। इस दोनों ने अलाव सेंकने का भी आनंद लिया। दोनों नेताओं की चाय की चुस्की के साथ हो रही गपशप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस पर दोनों नेताओं के समर्थक खूब कमेंट भी कर रहे हैं। अधिकतर लोगों ने इस मुलाकात को सराहा।

विज्ञापन

विज्ञापन



ईष्ट देवताओं के पास शीश नवाकर प्रत्याशियों ने डाले वोट नरोत्तम ठाकुर, राम सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान  
 प्रत्याशियों ने ईष्ट देवताओं के पास शीश नवाकर मतदान किया है। उन्होंने अपने- ईष्ट देवताओं से अपनी जीत की कामना भी की है। मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने अपने आराध्य कुड़ी नारायण को नमन कर वोट किया। इसके बाद उन्होंने मणिकर्ण बूथ में मतदान किया। बंजार से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने मतदान से पहले देवताओं का आशीर्वाद लिया। शौरी ने पत्नी के साथ मतदान किया। वहीं बंजार से कांग्रेस प्रत्याशी खीमी राम शर्मा और आजाद प्रत्याशी हितेश्वर सिंह ने भी मतदान किया। इसके साथ कुल्लू सदर से आजाद प्रत्याशी राम सिंह ने अखाड़ा बाजार के पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। कुल्लू सदर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शेरा नेगी ने मतदान से पहले चौहकी महादेव के चरणों में शीश नवाया। महादेव के मंदिर  जाने के बाद शेरा नेगी ने चौहकी बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मनाली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर, कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़, आजाद प्रत्याशी मोहिंद्र सिंह ठाकुर, आप प्रत्याशी अनुराग प्रार्थी ने भी मतदान किया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड के बीच प्रत्याशी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा ने पत्नी के साथ मतदान किया है। कांग्रेस के प्रत्याशी रवि ठाकुर और आप प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा ने भी जसरथ बूथ में मतदान किया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी परिवार के साथ सुल्तानपुर में वोट किया। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं से दिनभर चुनाव का अपडेट लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed