फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP furious over objectionable remarks against former ministers Narendra Bragta, Chetan

कोटखाई: पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, चेतन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला

Wed, 24 Aug 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

 युवा कांग्रेस जुब्बल के फेसबुक पेज पर दिवंगत नरेंद्र बरागटा और चेतन बरागटा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
BJP furious over objectionable remarks against former ministers Narendra Bragta, Chetan
कोटखाई में भाजपा ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र बरागटा और उनके पुत्र चेतन बरागटा के खिलाफ सोशल मीडिया में युवा कांग्रेस की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा भड़क गई है। इसको लेकर बुधवार को कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। टिप्पणी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोटखाई में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी के साथ कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया। बीते मंगलवार को युवा कांग्रेस जुब्बल के फेसबुक पेज पर दिवंगत नरेंद्र बरागटा और चेतन बरागटा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन


जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इससे अनुसूचित जाति वर्ग और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मोर्चा के कोषाध्यक्ष राकेश डोगरा, सतीश हैमटा, मोतीलाल, राजिव मेहता और गोपी लाल ने बताया गया कि कांग्रेस जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे अनुसूचित जाति के प्रत्येक व्यक्ति का अपमान हुआ है। कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदन लाल ने बताया कि कोटखाई पुलिस थाने में शिकायत आई है। इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed