फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP appointed co-incharge for MC Shimla Election

MC Shimla Election: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए सह प्रभारी

Sat, 01 Apr 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों में प्रभारी नियुक्त करने के बाद अब भाजपा ने शनिवार को इनके साथ सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 

विज्ञापन
BJP appointed co-incharge for MC Shimla Election
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों में प्रभारी नियुक्त करने के बाद अब भाजपा ने शनिवार को इनके साथ सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए सुखराम चौधरी ने इनकी नियुक्ति की है। इनमें भराड़ी वार्ड में किसान मोर्चा के संजीव देष्टा, रुल्दुभट्ठा में आनी के अमर ठाकुर, कैथू में कोटखाई के रविंद्र चौहान, अनाडेल में शशि भूषण, समरहिल में एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील ठाकुर, टुटू में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल, मज्याठ में अर्की प्रत्याशी गोविंद शर्मा, बालूगंज में अशोक ठाकुर, कच्चीघाटी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर रोहल, टूटीकंडी में प्रदेश सचिव सीमा ठाकुर, नाभा में जिला महामंत्री शिमला गगन शर्मा, फागली में कृष्ण वर्मा, कृष्णानगर में सोलन के भाजपा नेता नंदराम कश्यप, राम बाजार में सह प्रभारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र रहे सुमित शर्मा सह प्रभारी होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा लोअर बाजार में धर्मशाला प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी, जाखू में जयसिंह पुर प्रत्याशी रवि धीमान, बैनमोर में प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, इंजनघर में जिला महासू के अंकुश चौहान, संजौली चौक में रजत ठाकुर, अप्पर ढली में अजय श्याम, लोअर ढली में कौल नेगी, शांति विहार में छविंदर पाल, भट्टाकुफर में मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई उमेश शर्मा, सांगटी में पूर्व मंडल अध्यक्ष कसुम्पटी अमर ठाकुर, मल्याणा में प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, पंथाघाटी में राजेश कश्यप, कसुम्पटी में अरुण फाल्टा, छोटा शिमला नरोत्तम ठाकुर, विकास नगर में प्रदेश सचिव तिलक राज, कंगनाधार महिंदर काल्टा, पटयोग में शशि दत्त, न्यू शिमला बलदेव रांटा, खलीनी में सुशांत देष्टा और कनलोग में शशि बाला को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed