फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP angry over objectionable remarks on Kangana Ranaut, protest in Mandi against Supriya

हिमाचल: कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा तल्ख, सुप्रिया के खिलाफ मंडी में रोष रैली निकाली

Wed, 27 Mar 2024 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 07:42 PM IST
सार

सेरी मंच पर भाजपा ने पूर्व सीएम जयराम की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में रोष रैली निकाली। कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इसे कंगना का नहीं बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति का अपमान बताया।

विज्ञापन
BJP angry over objectionable remarks on Kangana Ranaut, protest in Mandi against Supriya
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में मंडी में किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद उनके खिलाफ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मंडी में उग्र प्रदर्शन किया। सेरी मंच पर भाजपा ने पूर्व सीएम जयराम की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में रोष रैली निकाली। कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इसे कंगना का नहीं बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति का अपमान बताया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते। कंगना ने अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा तो कांग्रेसियों में बौखलाहट पैदा हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसकी सरकार रहते प्रदेश में गुड़िया हत्याकांड हो गया और वे कुछ नहीं कर पाए। नैना साहनी का कांड भी इसी कांग्रेस के शासन में हुआ है। मगर मंडी की बेटी का जिस तरह से अपमान करने की कोशिश की गई है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडी की बेटी के अपमान का बदला न सिर्फ मंडी बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस नेता यह कह रही हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस बहुत से लोगों के पास है। यदि ऐसा है तो जिसने यह पोस्ट डाली उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है और चुनाव आयोग से जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने बागी हो रहे नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कुछ लोगों का नाराज होना स्वभाविक है। ऐसे लोगों के साथ वार्ता की जा रही है और जल्द ही सभी को मना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने ये कहा
 कंगना रणौत को लेकर कांग्रेस नेता की विवादित पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह अपने आप में दिखाता है कि एक महिला होकर उन्होंने दूसरी महिला का कैसे अपमान किया। हिमाचल और मंडी उन्हें इसका करारा जवाब देगी। जब संदेशखाली की महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था तब भी कांग्रेस मौन रही और आज एक महिला प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया है कि राहुल गांधी की महिलाओं के खिलाफ लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed