{"_id":"5ff1b1388ebc3e3b6b5564f1","slug":"bjp-and-congress-candidates-in-zila-parishad-election-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सीटों पर खड़े हो गए हैं एक से ज्यादा प्रत्याशी, मनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सीटों पर खड़े हो गए हैं एक से ज्यादा प्रत्याशी, मनाने की तैयारी शुरू
Mon, 04 Jan 2021 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में भाजपा में जिला परिषद के बागियों को मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में भाजपा में जिला परिषद के बागियों को मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कई सीटों पर एक से ज्यादा प्रत्याशी खड़े हो गए हैं। इन्हें बैठाने की कवायद तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी सीटें पक्का करने में जुटे हैं। मंत्री और विधायक मध्यस्थता कर रहे हैं। राजनीतिक दलों का जिला परिषद की सीटों को पक्का करने पर ज्यादा फोकस है। ये विधानसभा चुनाव पर असर डालते हैं।
विज्ञापन
राज्य में जिला परिषदों के लिए राज्य भर में नामांकन हो चुके हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के इन चुनावों के लिए नामांकन वापसी छह जनवरी को तय की गई है। तब तक इन्हें मनाने का दौर चल रहा है। इसमें अपने-अपने क्षेत्रों में मंत्री और विधायक हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला और मंडल इकाइयां भी इस काम में जुट गई हैं। सरकार चाहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा जिला परिषदों पर अपना परचम लहराए। भाजपा की विचारधारा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनें। इससे दो साल बाद के विधानसभा चुनाव के लिए भी अच्छी स्थिति बने। ऐसे में सरकार इन चुनावों में किसी भी सूरत में चूकना नहीं चाह रही है।
विज्ञापन