{"_id":"62e3db018f77bb55f651cc03","slug":"birmingham-commonwealth-games-2022-boxer-ashish-chaudhary-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"commonwealth games: आशीष की जीत के लिए मां दुर्गा मांग रहीं दुआ, बोलीं- इस बार बेटा सोना ही लाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
commonwealth games: आशीष की जीत के लिए मां दुर्गा मांग रहीं दुआ, बोलीं- इस बार बेटा सोना ही लाएगा
Fri, 29 Jul 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:35 PM IST
सार
आशीष चौधरी ने नौ वर्ष की उम्र में ही हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन लिए थे। वह एमएलएसएम कॉलेज में कोच नरेश ठाकुर के पास कोचिंग लेने जाते थे।
विज्ञापन
मुक्केबाज आशीष चौधरी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारत और हिमाचल के लिए बड़ा दिन है। मंडी के सुंदरनगर के मुक्केबाज आज 80 किलो भार में रिंग में उतरेंगे। वह न्यू आइसलैंड के मुक्केबाज से भिडे़ंगे। अब तक आशीष चौधरी अपने सभी मुकाबले 75 किलोग्राम भार वर्ग में ही खेलते रहे हैं, लेकिन इस बार वह 80 किलोग्राम भार वर्ग में खेल रहे हैं। माता दुर्गा देवी ने कहा कि बेटे की जीत के लिए दुआ कर रही हैं। उम्मीद है इस बार बेटा सोना लेकर लौटेगा।
विज्ञापन
भले ही आशीष चौधरी टोक्यो ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाए, लेकिन वह हौसला नहीं हारे और इस बार कड़ा अभ्यास किया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर भारतीय टीम का हिस्सा बनने का गौरव पाया। आशीष चौधरी ने नौ वर्ष की उम्र में ही हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन लिए थे।
विज्ञापन
वह एमएलएसएम कॉलेज में कोच नरेश ठाकुर के पास कोचिंग लेने जाते थे। आशीष चौधरी हिमाचल प्रदेश के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलंपिक में पहुंचे हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन