फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bird Flu in Himachal Pradesh- shortage of PPE kits for staff and tamiflu medicine yet not available

रोजाना 150 पीपीई किट की कमी, टेमी फ्लू दवा भी नहीं पहुंची

Thu, 07 Jan 2021 02:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Jan 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu in Himachal Pradesh- shortage of PPE kits for staff and tamiflu medicine yet not available
पौंग में और पक्षी मृत मिले। - फोटो : अमर उजाला

वन्य प्राणी विभाग ने पौंग झील क्षेत्र में मृतक प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित ढंग से निपटान के लिए स्वास्थ्य विभाग से और पीपीई किट्स मांगी हैं। विभाग ने अगले पांच दिन के लिए रोजाना 285 पीपीई किट्स की मांग की है। वन्य प्राणी विभाग को अभी तक रोजाना 150 पीपीई किट्स ही मिल पा रही हैं। इस कारण प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित निपटान के अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, पौंग बांध क्षेत्र में सक्रिय कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सप्लाई की जाने वाली टैमी फ्लू दवाई का भी इंतजार किया जा रहा है। टैमी फ्लू दवाई ऐसे लोगों को दी जाती है, जिन्हें संक्रमण के पहले लक्षणों के 48 घंटों के भीतर जटिलताएं होने या जटिलताओं का उच्च जोखिम होता है।
विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी हमीरपुर राहुल एम रहाणे ने बताया कि पौंग झील क्षेत्र में मृतक पक्षियों के वैज्ञानिक ढंग से निपटान को लेकर विभाग की दस टीमें लगातार सक्रिय हैं। बुधवार को भी 292 मृतक पक्षियों के अवशेष निपटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed