फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bio metric machines in himachal government schools

बायोमीट्रिक मशीन खराब या चोरी हुई तो नपेगा स्कूल प्रबंधन

Sun, 01 Mar 2020 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
bio metric machines in himachal government schools
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगाई गईं आधार नंबर युक्त बायोमीट्रिक मशीनों के खराब या चोरी होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई स्कूलों में लगातार मशीनों के खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में स्कूल प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को सुबह और शाम बायोमीट्रिक मशीनों पर ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि रजिस्टर पर हाजिरी लगाते हुए कोई शिक्षक-गैर शिक्षक मिला तो उसके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगने में किसी को समस्या है तो उस स्थिति में रजिस्टर पर हाजिरी लग सकती है। इस दौरान रजिस्टर पर हाजिरी लगाने का कोई सुबूत भी रिकॉर्ड में रखना होगा। निदेशक ने बताया कि आधार युक्त बायोमीट्रिक मशीनों पर लगी हाजिरी की जांच निदेशालय और उप निदेशक कार्यालय से भी ऑनलाइन तरीके से हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed