{"_id":"642c349373b6ddefa2018b7c","slug":"bill-to-reduce-wards-of-municipal-corporation-shimla-passed-in-vidhansabha-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विधानसभा में नगर निगम शिमला के वार्डों को घटाने का विधेयक पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विधानसभा में नगर निगम शिमला के वार्डों को घटाने का विधेयक पारित
Tue, 04 Apr 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:01 PM IST
सार
प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को हिमाचल नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2023 (नगर निगम शिमला वार्डों को घटाने) को मंजूरी दी गई। अब शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को हिमाचल नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2023 (नगर निगम शिमला वार्डों को घटाने) को मंजूरी दी गई। अब शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को वार्डों की संख्या कम करनी पड़ी, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों ने परिसीमन के खिलाफ अदालत में याचिकाएं डाली थीं। सरकार ने प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं की संख्या के आधार पर जनसंख्या मानदंड निर्धारित करने का निर्णय लिया है और राज्य के सभी नगर निगमों में एक समान मानदंड अपनाते हुए वार्डों की संख्या को कम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शहरों के आसपास तैनात डाॅक्टर जरूरत वाले संस्थानों में भेजे जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि शहरों के आसपास अधिक डाॅक्टरों की नियुक्तियां हमें पूर्व सरकार से विरासत में मिली हैं। जल्द ही इन डाॅक्टरों को आवश्यकता वाले स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही 200 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की नियुक्तियां भी कर दी जाएंगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने बड़े शहरों से डाॅक्टरों को सिविल अस्पतालों में भेजने का मामला उठाया।
विज्ञापन
इंदौरा में अग्निशमन केंद्र खोला जाना चाहिए : राजन
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र इंदौरा बार्डर पर स्थित है। नजदीकी अग्निशमन केंद्र नूरपुर में है। ऐसे में इंदौरा में अग्निशमन केंद्र खोला जाना चाहिए। पूर्व सरकार ने इसकी घोषणा भी की थी। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार घोषणाओं की सरकार थी। कांग्रेस सरकार इस मामले को गंभीरता से देखेगी।
विज्ञापन