फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur District BJP Vice President Resigns from Post and Membership

बिलासपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने पद और सदस्यता से दिया इस्तीफा

Sat, 22 Aug 2020 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur District BJP Vice President Resigns from Post and Membership
जोरावर सिंह पटियाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के बयान के उपरांत बिलासपुर भाजपा की राजनीति में उबाल आ गया है। गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों को पद मुक्त करने की बात को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल ने अपने पद और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।  पटियाल ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वजूद ही गैर राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से है।

विज्ञापन


यदि उनके लिए दरवाजे बंद किए जाएंगे, तो यह पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रवादी अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए भाजपा के बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष के पद से और घुमारवीं मंडल में दर्ज सक्रिय सदस्यता से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। पटियाल ने कहा कि वह 1990 से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े और केडी धर्माणी के समय से 20 वर्ष की उम्र से लगातार सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगातार मंडल में युवा मोर्चा से लेकर जिला तक कई पदों पर कार्य किया है।
विज्ञापन


जब उन्हें प्रदेश में एक गैर राजनीतिक संगठन का दायित्व मिला, तब पार्टी ने नए कानून लागू कर दिए। कहा कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी उन्होंने गठित नहीं की है। वह पूरे देश के अटल प्रेमियों ने बनाई है और लगभग 26 प्रदेशों में सेवा भावना से कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष के त्यागपत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पार्टी हित को देखते हुए जो भी बयान जारी हुए हैं, वह शीर्ष नेतृत्व का फैसला है। अटल के नाम पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। अटल भारतीय जनता पार्टी के आदर्श हैं। शीर्ष नेतृत्व इस बारे में जो भी आदेश जारी करेगा, हम उसका पालन करेंगे। - स्वतंत्र सांख्यान, भाजपा जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed