फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bikram Jaryal appointed as govt Chief Whip, Kamlesh Deputy Chief Whip in himachal vidhansabha

शिमला: बिक्रम जरयाल सरकारी मुख्य सचेतक, कमलेश उप मुख्य सचेतक नियुक्त

Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
सार

चंबा जिले के भटियात से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया है, जबकि हमीरपुर के भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Bikram Jaryal appointed as govt Chief Whip, Kamlesh Deputy Chief Whip in himachal vidhansabha
बिक्रम जरयाल मुख्य सचेतक व कमलेश कुमारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली के दौरे से लौटने के बाद प्रस्तावित विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के बीच सियासी तैनातियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को उनके निर्देश के बाद विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक के अलावा अलग-अलग बोर्ड-निगम में उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए।

विज्ञापन


चंबा जिले के भटियात से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया है, जबकि हमीरपुर के भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले जुब्बल कोटखाई के विधायक रहे दिवंगत नरेंद्र बरागटा सरकारी मुख्य सचेतक थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। वहीं बिक्रम जरयाल मंत्रिमंडल के गठन से लेकर फेरबदल के दौरान मंत्री पद के दावेदार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में उपचुनाव की आहट के बीच सरकार ने फतेहपुर और उसके साथ लगते जवाली विधानसभा क्षेत्र से दो भाजपा नेताओं की भी निगम और बोर्ड में नियुक्ति कर दी है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भरयाल गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा जवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त महकमे की ओर से इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया जवाली विधानसभा सीट से टिकट की दौड़ में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed