फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bihar Sabita crossed Umling La Pass on bicycle Lahaul Spiti Himachal Pradesh

Umling La Pass: साइकिल से सबसे ऊंचे दर्रे उमलिंग को फतह करने वाली पहली महिला बनीं सबिता

Mon, 11 Jul 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jul 2022 01:52 PM IST
सार

सबिता महतो बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिवार सिलीगुड़ी में मछली बेच कर गुजारा करता है। इससे पहले महतो 173 दिन में 29 राज्यों का साइकिल से सफर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Bihar Sabita crossed Umling La Pass on bicycle Lahaul Spiti Himachal Pradesh
उमलिंग दर्रे पर पहुंची सबिता महतो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार की सबिता महतो समुद्रतल से 19,300 फीट ऊंचे उमलिंग दर्रे को साइकिल से फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ऊंचे उमलिंग दर्रे को अभी तक किसी महिला साइकिलिस्ट ने फतह नहीं किया था। बिहार के पानापुर की रहने वाली 25 वर्षीय सबिता महतो ने पांच जून को दिल्ली से दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रे को साइकिल से फतह करने के लिए सफर शुरू किया था। लगभग 23 दिनों की लंबी और चुनौतियों भरे सफर को पूरा करते हुए 28 जून को सबिता महतो ने आखिरकार लद्दाख में समुद्रतल से 19,300 फीट उमलिंग दर्रे को फतह करने में कामयाबी पाई। इस दौरान महतो ने बारालाचा, तंगलंग और खार्दुंगला जैसे दर्रों को पार करते हुए 1,204 किमी का सफर साइकिल से तय किया। 

विज्ञापन


सर्दी के मौसम में यहां का पारा माइनस 40 डिग्री तक लुढ़क जाता है। अत्यधिक ऊंचाई और वनस्पति विहीन होने के कारण यहां मैदानी इलाकों की तुलना में 50 फीसदी कम ऑक्सीजन है। उमलिंग दर्रे को फतह करने बाद दिल्ली लौटते समय सबिता महतो का लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन ने केलांग में उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि साइकिल से दुनिया के सबसे ऊंचे उमलिंग दर्रे की चढ़ाई कर महतो ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उमलिंग को साइकिल से नापने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। 
विज्ञापन


सितंबर में लाहौल में प्रस्तावित ग्रे-घोस्ट नेशनल साइकिल चैंपियनशिप में आने का संघ ने महतो को निमंत्रण दिया है। सबिता महतो बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिवार सिलीगुड़ी में मछली बेच कर गुजारा करता है। इससे पहले महतो 173 दिन में 29 राज्यों का साइकिल से सफर कर चुकी हैं। सबिता महतो ने बताया कि वह अब एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा फहराना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अभी तक इस अभियान को शुरू नहीं कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed