{"_id":"5fab899d8ebc3e9b7a5c036f","slug":"bihar-election-result-2020-bjp-rashtriya-adhyaksh-jp-nadda-behind-nda-victory-in-bihar-and-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और मध्य प्रदेश में जीत से बढ़ा भाजपा अध्यक्ष नड्डा का कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार और मध्य प्रदेश में जीत से बढ़ा भाजपा अध्यक्ष नड्डा का कद
Wed, 11 Nov 2020 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए की जीत से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी कद बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्हें जीत का यह श्रेय मिलेगा। उनकी अध्यक्षता में ही बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। दिलचस्प तो यह है कि जगत प्रकाश नड्डा का बाल्यकाल बिहार में ही गुजरा है।
विज्ञापन
उनकी शिक्षा-दीक्षा भी पटना विश्वविद्यालय से हुई। वह दो दिसंबर 1960 को जन्मे भी पटना में ही थे। कोरोना काल में संपन्न हुए यह चुनाव भाजपा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थे। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पटना में एनडीए में भाजपा की भूमिका पर लगातार नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
वह लगातार बिहार चुनाव का फीडबैक ले रहे थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली बुलाए गए तो उन्हें मिलने को भी उन्होंने शाम को ही वक्त दिया। उनकी व्यस्तता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था।
विज्ञापन
बतौर भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर भी खरा उतरना था। अब इस जीत का श्रेय भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जगत प्रकाश नड्डा को मिलना स्वाभाविक है। इस जीत ने उनका कद और ऊंचा किया है।