फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big shock to domestic consumers of high power consumption in Himachal

हिमाचल में बिजली की अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, उपदान राशि घटी

Thu, 25 Jun 2020 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Big shock to domestic consumers of high power consumption in Himachal
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में बिजली की अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ा झटका दे दिया है। 125 यूनिट से अधिक बिजली की प्रति माह खपत करने वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली उपदान राशि को घटा दिया है। ऐसे उपभोक्ताओं को जुलाई से बिजली बिल अधिक आएंगे। इन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर 40 से 113 रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। 125 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही सब्सिडी मिलती रहेगी। सरकार का मानना है कि 125 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले 11 लाख उपभोक्ताओं को सिर्फ 18 फीसदी सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में सब्सिडी का युक्तिकरण किया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के फैसले से सरकार को प्रति वर्ष करीब सौ करोड़ की उपदान राशि की बचत होगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बीते दिनों बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के बाद यूनिट के स्लैब पर सब्सिडी को घटाने का फैसला लिया है। सरकार प्रतिवर्ष लगभग 450 करोड़ रुपये का उपदान बिजली बोर्ड को देती है। इसमें से 18 प्रतिशत उपदान केवल ऐसे 11 लाख उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है, जो 125 यूनिट प्रतिमाह से कम बिजली की खपत करते हैं। शेष 82 फीसदी सब्सिडी नौ लाख ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान की जाती है, जो 125 यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली की खपत करते हैं। सभी उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले उपदान के युक्तिकरण के लिए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसे उपभोक्ता जो बिजली की कम खपत करते हैं, उनके मासिक बिलों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 11 लाख ऐसे उपभोक्ता जो 125 यूनिट प्रतिमाह से कम बिजली की खपत करते हैं, उनके उपदान स्वरूप को नहीं बदला गया है। ऐसे लगभग चार लाख उपभोक्ता जो 125 से 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली की खपत करते हैं, उनके मासिक बिल 40 से 113 रुपये तक बढ़ेंगे। शेष उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के अनुसार ही मासिक बिलों में सब्सिडी घटा कर दी जाएगी।

विज्ञापन

इस तरह से बढ़ेगा अधिक खपत पर बिल

यूनिट               बिजली बिल में बढ़ोतरी 
0-125             कुछ नहीं
125-200         40 से 113 रुपये 
201-300         115 से 200 रुपये 
301-400         200 से 290 रुपये
401 से अधिक    300 से 400 रुपये 

सब्सिडी घटा कर भी अन्य राज्यों से कम है रेट
पंजाब और उत्तराखंड में 125 से 300 यूनिट प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ता 6.59 रुपये तथा 3.27 रुपये प्रति यूनिट दर से भुगतान करते हैं। हिमाचल प्रदेश में यह दर 2.62 रुपये है। 300 यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली की खपत कर रहे पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के उपभोक्ता औसतन क्रमश: 7.06 रुपये, 5.90 रुपये, 5.72 रुपये तथा 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करते हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह दर  3.93 रुपये प्रति यूनिट है। युक्तिकरण के बाद भी प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में वसूली जाने वाली बिजली की दरें कम है, यह औसतन 3.36 प्रति यूनिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed